फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Polling parties leave with voting material

Rewari News: मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 05 Oct 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Polling parties leave with voting material
फोटो: 14रेवाड़ी। सेक्टर-18 ​स्थित कॉलेज में चुनाव सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना होते कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सेक्टर 18 स्थित कन्या महाविद्यालय के परिसर में पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ 792 बूथों के लिए रवाना हो गईं। पोलिंग पार्टियों के साथ ही सुरक्षाकर्मी भी बूथों पर तैनात हो गए हैं।
जिले के रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दे दिया गया था। शुक्रवार को शहर के सेक्टर 18 स्थित कन्या महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियां दोपहर से रवाना होने लगीं। निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया गया कि ईवीएम को किस प्रकार से संभालना है। जैसे जैसे विधानसभावार एनाउंसमेंट हुआ, पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत अन्य मतदान सामग्री के साथ रवाना होने लगीं।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को बूथों तक छोड़ने के लिए प्रशासन की तरफ से बस सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। जिले में विधानसभा आम चुनाव के तहत कुल 792 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 72-बावल में 257, 73-कोसली में 276 तथा 74-रेवाड़ी विधानसभा में 259 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं, 792 ईवीएम से चुनाव होगा, इनके अलावा रिजर्व ईवीएम भी रखी गई है। रिजर्व में भी पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी में शामिल अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार के चुनाव में पारिश्रमिक का भुगतान विलंब से हुआ था लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में पारिश्रमिक का भुगतान पहले ही कर दिया गया। कई कर्मचारियों को भुगतान पहले ही किया जा चुका है ताकि बाद में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। ऐसे में इस बार बूथों पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी काफी खुश हैं क्योंकि पहले से ही भुगतान मिल चुकी है। पिछली बार पेमेंट को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। इस सुविधा को लेकर कर्मचारियों ने खुशी भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed