फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   politics,punjab, canal,rewari, jansabha

‘23 फरवरी के बाद इनेलो पंजाब जाकर नहर की खुदाई करेगी’

Fri, 30 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 30 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
politics,punjab, canal,rewari, jansabha
कालूवास गांव में एसवाईएल पर जलयुद्ध सभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का कहना है कि प्रदेश के भाजपा नेता एसवाईएल का पानी लाने की जगह पंजाब चुनाव में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। वित्तमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। वीरवार को कालूवास गांव में एसवाईएल पर आयोजित जलयुद्ध सभा को संबोधित करने के बाद अभय सिंह चौटाला पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भाजपा ने पंजाब में चुनाव का सह प्रभारी बनाया है। जब कोई व्यक्ति मंत्री बनता है तब वह सौगंध खाता है कि जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब कैप्टन अभिमन्यु की जिम्मेदारी बनती थी कि वह एसवाईएल नहर खुदवाकर पानी हरियाणा लाते।
विज्ञापन


उन्हें पंजाब सरकार के एसवाईएल को लेकर लिए फैसले का विरोध करना चाहिए था। वह पंजाब को ताकत देने का काम कर रहे हैं। हरियाणा में कोई भी नेता यह नहीं कह सकता कि इनेलो सरकार ने दक्षिण हरियाणा को मिलने वाला एसवाईएल का पानी हिसार और सिरसा की तरफ मोड़ लिया। इनेलो के धुर विरोधी रहे पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने विधानसभा में माना था कि चौ. देवीलाल ने एसवाईएल नहर खुदाई का 95 फीसदी काम पूरा कराया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक अगर एसवाईएल नहर की खुदाई का काम शुरू नहीं होता है तो इनेलो कार्यकर्ता पंजाब जाकर नहर खुदाई का काम करेंगे। अभय चौटाला ने पंजाब चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस को भी कोसा। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से उनको आजीवन सदस्य बनाने के बाद उठे विवाद के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल से तोड़ा राजनीतिक संबंध
उन्होंने कहा कि इनेलो के बादल परिवार से पारिवारिक रिश्ते हैं। लेकिन एसवाईएल पानी को लेकर इनेलो ने अकालियों से राजनीतिक संबंध समाप्त किए। जबकि यह काम सबसे भाजपा को करना चाहिए था। इनेलो ने ही पंजाब के एसवाईएल पर लिए निर्णय का पंजाब विधानसभा में जाकर विरोध किया था। कहा था कि आप संविधान से बढ़कर नहीं हो सकते।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा स्वर्ण जयंती के नाम पर 1700 करोड़  रुपये खर्च कर दिए। गीता जयंती महोत्सव पर 500 रुपये खर्च कर दिए। अब सरस्वती नदी का पानी लाने के नाम पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं। जबकि सरस्वती में कभी पानी आया ही नहीं था। सरकार वहां अब ट्यूबवेल लगा रही है।  अभय सिंह चौटाला कार्यक्रम में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश से केंद्र सरकार में पांच मंत्री हैं। इनमें से एक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी हैं लेकिन किसी भी मंत्री ने केंद्र सरकार पर एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने पर दबाव नहीं बनाया जबकि इसका सर्वाधिक लाभ दक्षिण हरियाणा को ही होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed