{"_id":"6a8f3361b04d845cb106c844","slug":"two-more-accused-arrested-in-gokalpur-double-murder-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-244378-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोकलपुर दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोकलपुर दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोकलपुर के पास 21 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में सदर थाना पुलिस और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खेड़ा मुरार निवासी रितेष और कुंभवास निवासी मनीष है। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
21 अगस्त को गांव गोकलपुर के पास तीन युवकों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मांढ़िया कलां निवासी जतिन मृत मिला, जबकि दो अन्य युवक घायल अवस्था में थे।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान निगांनियावास निवासी हिमेश ने भी दम तोड़ दिया। वहीं बुड़ाना निवासी यशपाल को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
इस मामले में जतिन के पिता देशराज की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार गांवों के नौ नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तरुण उर्फ टीका निवासी बुड़ानी, मंजीत निवासी सिलारपुर, जिला खैरथल-तिजारा राजस्थान, पवित्र और गौरव उर्फ गुल्लू निवासी जड़थल को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी भी बरामद की गई थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश थी। पांच अगस्त को बुड़ाना निवासी यशपाल और उसके साथी कांवड़ यात्रा के लिए पिकअप गाड़ी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बुड़ानी निवासी नीरज के साथ यशपाल पक्ष की कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी।
इसके बाद 12 अगस्त को इसी विवाद को लेकर यशपाल और उसके साथियों पर बुड़ानी निवासी एक युवक के साथ मारपीट करने और उसके पैर तोड़ने का आरोप है। इस संबंध में धारूहेड़ा थाने में मामला भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश का बदला लेने के लिए 21 अगस्त को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से गोकलपुर के पास वारदात को अंजाम दिया।
हथियारों की बरामदगी के लिए रिमांड:
मंगलवार को पुलिस ने मामले में संलिप्त रितेष और मनीष को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और फरार अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।