फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Afternoon rain brings relief from the heat, but waterlogging adds to the trouble.

Rewari News: दोपहर बाद बारिश से मिली गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Afternoon rain brings relief from the heat, but waterlogging adds to the trouble.
बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव, पानी के बीच से गुजरते वाहन चालक।संवाद
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को सुबह से दोपहर तक धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बारिश हुई जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून अब धीरे-धीरे सुस्त पड़ने की ओर है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ दक्षिण-पश्चिमी गर्म और आर्द्र हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। फसलें भी मुरझा रही थीं। लोग बारिश की उम्मीद जता रहे थे। बुधवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह से दोपहर तक धूप-छांव होती रही। दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। इसके बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते नाईवाली चौक, राजकीय बालिका विद्यालय के पास सर्कुलर रोड, भाड़ावास, मॉडल टाउन, सेक्टर 3, कोर्ट रोड, ब्रास मार्केट, मेन बाजार और रेलवे चौक पर जलभराव रहा। दो घंटे तक पानी भरा रहने से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर बने बड़े गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं। कई जगह शाम तक जलभराव की स्थिति बनी रही। यह समस्या हर बार बारिश के दौरान आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून सक्रिय है, जिससे आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह बारिश बाजरा, कपास जैसी खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है।


आने वाले दिनों में और सुस्त पड़ेगा मानसून:
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में कमजोर मानसून परिस्थितियां लगातार बनी हुई हैं। आगामी दिनों में भी मानसून की रफ्तार में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणालियों के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने से मानसून टर्फ उत्तर दिशा में तराई क्षेत्रों की ओर खिसक जाएगी, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में मानसून ब्रेक की स्थिति देखने को मिल सकती है। अभी, मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति के आसपास होने के कारण रेवाड़ी के आसपास जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बौछारें देखने को मिलीं। अगस्त माह के अंतिम दिनों में बारिश के आंकड़ों में यह गिरावट और अधिक देखने को मिलेगी। दक्षिण-पश्चिमी गर्म और आर्द्र हवाओं के लगातार चलने के कारण पूरे इलाके में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस वजह से आने वाले दिनों में आमजन को तेज उमस और पसीना छुड़ाने वाली चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव, पानी के बीच से गुजरते वाहन चालक।संवाद

बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव, पानी के बीच से गुजरते वाहन चालक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed