फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police will keep a close watch on the ruckus on New Year

Rewari News: नए साल पर हुड़दंग पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on the ruckus on New Year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन ने नए साल को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर तैयारी की है। शांतिपूर्ण जश्न मनाने व आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक ने कहा है कि नए वर्ष पर सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीने, ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे और शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालो की जांच की जाएगी। शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




कहा कि होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला के आसापास सुरक्षा के बंदोबस्त होंगे। जिला में अलग-अलग विशेष नाके चिन्हित कर स्थापित किए गए हैं। जिला रेवाड़ी में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी। ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑटो को शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगहों और सड़क के किनारे से दूर पार्क करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed