फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police traced 99 people in June

Rewari News: पुलिस ने जून में 99 लोगों को ढूंढ़ निकाला

Sat, 06 Jul 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police traced 99 people in June
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में विभिन्न आयु वर्ग के लापता लोगों को ढूंढने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जून में लापता 99 लोगों को ढूंढ़ निकाला। इनमें 18 नाबालिग लड़के व लड़कियां और 81 महिलाएं व पुरुष शामिल हैं।
एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द लापता लोगों को ढूंढ कर उन्हें उनके परिजनों से मिलाया जाए। उन्होंने एसएचओ, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ, नारकोटिक्स सेल व पीओ स्टाफ को जनता के सहयोग से वांछित आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसपी ने जिले के आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना नजदीकी पुलिस थाने, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एसपी ने यह भी कहा- जिले में अपराध करने वाले अपराधियों से पहले से ज्यादा सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed