{"_id":"6aca85af2c07261c580de03c","slug":"police-took-two-accused-involved-in-a-liquor-shop-robbery-to-the-crime-scene-rewari-news-c-198-1-rew1001-246973-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब ठेके पर लूट के दो आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब ठेके पर लूट के दो आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई पुलिस
Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने शराब ठेके पर पिस्तौल दिखाकर बीयर की पेटियां लूटने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों को गांव पावटी, नागल उगरा और किशनपुर क्षेत्र में वारदात से जुड़े स्थानों पर ले जाकर जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करना और क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा।
बीते 7 अक्तूबर को आठ नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर शराब ठेके से बीयर की बोतलें लूट ली थीं। इस दौरान आरोपियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद सीआईए और बावल पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारदात से जुड़े विभिन्न स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की। जिस स्थान पर शराब पीने के बाद हवाई फायरिंग करने की बात सामने आई थी, वहां भी जांच की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाने से स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
वारदात में शामिल छह अन्य आरोपी घटना के बाद राजस्थान की तरफ भाग गए थे। उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।