फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police took the accused on remand for stabbing Rohit to death

Rewari News: चाकू मारकर रोहित की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police took the accused on remand for stabbing Rohit to death
फोटो : 19आरोपी, नागर। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बीते शुक्रवार को जाटूवास में गांव भाड़ावास निवासी युवक रोहित (24) की चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने गांव जैतड़ावास निवासी आरोपी नागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी नागर ने बताया कि वह और रोहित रात को खेत में शराब पी रहे थे। इसी दौरान मामूली बात को लेकर रोहित से उसका विवाद हो गया था। रोहित को अधिक नशा होने के बाद उसने चाकू से हमलाकर रोहित को घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

31 मई को गांव भाड़ावास निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसका बेटा रोहित 30 मई को खेतों में घूमने गया था। शाम को सूचना मिली कि उसके बेटे रोहित की लाश गांव जाटूवास के खेत में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि रोहित की गर्दन पर तेजधार हथियार से चोट के कई निशान थे। जमीन पर खून गिरा था। पुलिस ने थाना माडल टाउन में हत्या का मामला दर्ज किया था। बाद में आरोपी नागर को गिरफ्तार कर लिया है।
रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता प्रदीप पेशे से किसान हैं। रोहित की मौत के बाद परिवार ही नहीं बल्कि गांव में भी मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed