{"_id":"664a553936cd4d33aa01f987","slug":"police-took-out-flag-march-in-dharuhera-and-rampura-area-rewari-news-c-198-1-rew1001-204621-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने धारूहेड़ा व रामपुरा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने धारूहेड़ा व रामपुरा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
Mon, 20 May 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। फ्लैग मार्च निकालते डीएसपी नरेंद्र सांगवान व अन्य अधिकारी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने रविवार को लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारूहेड़ा व रामपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी बावल नरेंद्र सांगवान व थाना रामपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चंद ने किया। फ्लैग मार्च में बीएसएफ व पुलिस के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई। धारूहेड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च जौनावास से शुरू होकर मसानी, धारूहेड़ा, मालपुरा, जोनियावास, कंपनी एरिया, कापड़ीवास, आकेडा, ग़ुज्जर घटाल, नारायण विहार, भिवाड़ी मोड़, अलवर बाईपास, भगत सिंह चौक, नंदरामपुर बास रोड, अलावलपुर एरिया में निकाला गया। रामपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च रामपुरा मोड़ से शुरू होकर राव तुलाराम विहार, नंगली गोधा, राजियाका, गोलियाका, पुन्सिका, भांडोर, गुमिना, खोरी, सुन्द्रोज, सहारनवास एरिया में निकाला गया। डीएसपी बावल नरेंद्र सांगवान ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जन से यह भी ही अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।