{"_id":"60fd98a58ebc3e5863186dfe","slug":"police-team-attacked-for-chasing-a-pickup-full-of-cattle-rewari-news-rtk618921188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से भरी पिकअप का पीछा करते समय पुलिस टीम पर गो-तस्करों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश से भरी पिकअप का पीछा करते समय पुलिस टीम पर गो-तस्करों ने किया हमला
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
गो-तस्करों के हमला में हुई क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी।
- फोटो : Rewari
Link Copied
बावल। गोवंश से भरी पिकअप का पीछा कर रही पुलिस टीम पर गो-तस्करों ने हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस की पीसीआर को टक्कर मारकर पलटने का प्रयास किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गो-तस्कर बाद गाड़ी सहित राजस्थान की ओर भाग निकले। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कसौला थाना की पीसीआर नंबर तीन पर हेडकांस्टेबल महेंद्र व श्रीभगवान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस रात करीब पौने एक बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश भरे हुए हैं और कुछ लोग भी उसमें सवार हैं। पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर पुलिस लाइन से दिल्ली-जयपुर हाईवे की तरफ आ रही है। पीसीआर व पुलिस को देखकर चालक ने एक बार पिकअप को धीमा कर दिया, लेकिन नजदीक पहुंचते ही फिर से रफ्तार बढ़ा दी और भाग गए। पुलिसवालों ने पिकअप का पीछा शुरू किया तो गो-तस्कर गांव अलावलपुर की तरफ निकल गए। अलावलपुर के निकट पहुंचे तो गो-तस्करों ने पीसीआर को टक्कर मार कर पलटने का प्रयास किया। पिकअप की टक्कर से पीसीआर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी का लाभ उठा गो-तस्कर राजस्थान में खुशखेड़ा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।