फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police personnel visited the National Police Museum

Rewari News: पुलिस के जवानों ने नेशनल पुलिस म्यूजियम का किया दौरा

Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police personnel visited the National Police Museum
फोटो : 6नेशनल पुलिस म्यूजियम का दौरा करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। बलिदान पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि और उनके बलिदान को नमन करते हुए रेवाड़ी पुलिस के 50 जवानों ने नेशनल पुलिस म्यूजियम नई दिल्ली का दौरा किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान जवानों ने देशभर के वीर पुलिस बलिदानियों के जीवन और उनके साहसिक योगदान को करीब से देखा। म्यूजियम में भारत की पुलिस सेवा के गौरवशाली इतिहास, विभिन्न राज्यों की पुलिस की उपलब्धियों, आधुनिक पुलिस उपकरण और शौर्यगाथाओं से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

जवानों ने विभिन्न शहीद पुलिसकर्मियों की प्रेरक कहानियों को देखकर उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को समझा और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जवानों में सेवा भावना, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत करना रहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे अनुभव जवानों को उनके पेशेवर जीवन में प्रेरित करेंगे और उन्हें राष्ट्र और जनता की सेवा में और अधिक समर्पित बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहल के माध्यम से रेवाड़ी पुलिस ने यह संदेश दिया कि शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed