फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police patrolled the area to assess security arrangements.

Rewari News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस टीम ने की गश्त

Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police patrolled the area to assess security arrangements.
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की टीमों की तरफ से अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त की गई। यह गश्त क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने, नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के साथ स्थानीय व्यक्ति व पुलिस के जवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से सीधा संवाद किया और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए। इस दौरान थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह, थाना कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थाना धारूहेड़ा इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed