फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police made 276 villages drug free by running a campaign

Rewari News: पुलिस ने अभियान चला नशामुक्त किए 276 गांव

Sat, 07 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police made 276 villages drug free by running a campaign
लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जानकारी देकर जागरूक करती पुलिस की टीम।
रेवाड़ी। जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अभियान के तहत 276 गांव को नशामुक्त घोषित भी कर चुकी है। इनमें शहरी क्षेत्र के कुछ वार्ड भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत यहां पर जो लोग नशे की लत से ग्रस्त थे, वह भी मुख्यधारा से जोड़े जा चुके हैं। मादक पदार्थों की लत का शिकार युवाओं को रोजाना सुबह-शाम खेल मैदान में अभ्यास कराया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। वहीं युवाओं को खेलों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि समाज में ड्रग्स का प्रचलन बढ़ना बड़ी समस्या है। समय रहते इस बुराई पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर ड्रग के बढ़ते प्रचलन से समाज को बचाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हम निष्ठा से प्रयास करेंगे तो परिणाम अवश्य मिलेंगे। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस युवाओं और अन्य लोगों को खेलों के लिए प्रेरित कर नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करों को पकड़ने के साथ नशा करने वाले लोगों को चिह्नित कर पुलिस उनका नशा छुड़ाने का कार्य भी कर रही है। अभी तक 276 गांव व शहरी क्षेत्र के वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। विभाग का प्रयास है कि पूरा जिला नशा मुक्त हो। इसे लेकर टीमें प्रतिदिन स्कूल व कॉलेजों में जाकर बच्चों को भी जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ने का इच्छुक है तो पुलिस उसकी मदद करेगी।

- डॉ. रविंद्र, डीएसपी, मुख्यालय, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed