फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police launched search operation, investigated in slums

Rewari News: पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, झुग्गी-झोपड़ियों में की जांच

Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police launched search operation, investigated in slums
फोटो : 10शहर में जांच करते थाना माडल टाऊन पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। बांग्लादेशी, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की तलाश में मॉडल टाउन पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ शनिवार को कंटेनर डिपो, करनावास और कोनसीवास रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान झुग्गी–झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की जांच की। अभियान में कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र की जांच की। पुलिस ने वाहनों के कागजात की भी जांच की। लगातार हो रही जांच से कई झुग्गियां खाली हो चुकी हैं। थाना माडल टाउन के प्रबंधक निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। शनिवार सुबह जिला पुलिस द्वारा गठित थाना माडल टाउन व डॉग स्क्वॉड की टीमों ने माडल टाउन थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने जनता से अपील की है कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed