फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police force deployed on Dharuhera-Bhiwadi border: A Mahapanchayat was organised

धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात: एक महापंचायत का आयोजन, रैंप को अवैध बताकर तोड़ने पर चर्चा चल रही

Sun, 13 Jul 2025 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर एक तरफ धारूहेड़ा है तो दूसरी तरफ भिवाड़ी है। भिवाड़ी शहर ऊंचाई पर बना हुआ है तो धारूहेड़ा शहर ढलान पर है।

विज्ञापन
Police force deployed on Dharuhera-Bhiwadi border: A Mahapanchayat was organised
हरियाणा पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

धारूहेड़ा-भिवाड़ी बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस के जवान तैनात हैं। रैंप विवाद को लेकर लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस के करीब 60 जवान सीमा पर खड़े हैं। दरअसल, रविवार को भिवाड़ी में एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धारूहेड़ा सीमा पर बने रैंप को अवैध बताकर उसे तोड़ने पर चर्चा चल रही है। पंचायत में क्या निर्णय लिया जाता है, अब सभी की इसी पर निगाहें हैं। किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो, इसे देखते हुए धारूहेड़ा सीमा पर पुलिस के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन


तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यह पूरा माजरा तब हुआ है जब 15 जून को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने सीएम नायब सिंह के सामने तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ को रैंप के मामले में खरी खोटी सुनाई थी। उसके बाद से ही अंदेशा जताया जा रहा था कि जरूर इस मामले में कुछ ना कुछ होगा। बीते सप्ताह सोमवार की देर रात किसी ने धारूहेड़ा सीमा पर बने रैंप को तोड़ दिया था। रैंप किसने तोड़ा अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है भिवाड़ी की तरफ से ही रैंप को तोड़ा गया है। मंगलवार को रैंप बनवाया गया था। उसके बाद से ही ओर ज्यादा स्थिति खराब हो चुकी है। 
विज्ञापन


क्या है हरियाणा-राजस्थान का विवाद
हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर एक तरफ धारूहेड़ा है तो दूसरी तरफ भिवाड़ी है। भिवाड़ी शहर ऊंचाई पर बना हुआ है तो धारूहेड़ा शहर ढलान पर है। बारिश के मौसम में भिवाड़ी शहर का पानी धारूहेड़ा की तरफ आता है तो इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री संचालक अपने वेस्ट को पानी में छोड़ देते हैं, जो धारूहेड़ा शहर में आ जाता है। उसी से धारूहेड़ा शहर व आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं। इस रैंप को जुलाई 2023 में उस समय के हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बनवाया था, क्योंकि भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed