{"_id":"6aa2f2b1120252058902bfec","slug":"police-claim-crime-in-rewari-dropped-by-157-percent-in-eight-months-rewari-news-c-198-1-rew1001-245199-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस का दावा- आठ माह में रेवाड़ी में 15.7 प्रतिशत गिरा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस का दावा- आठ माह में रेवाड़ी में 15.7 प्रतिशत गिरा अपराध
Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला लघु सचिवालय स्थित पुलिस कार्यालय में एएसपी दीपिका अग्रवाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें दावा किया गया कि आठ माह में रेवाड़ी में अपराध में 15.7 फीसदी की गिरावट आई।
बैठक में सामने आया कि 1 जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक जिले में कुल अपराध के मामलों में वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में 15.7 प्रतिशत की कमी आई है। एएसपी ने पुलिस टीमों की सक्रियता की सराहना करते हुए थाना प्रभारियों को गश्त और फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए।
बताया गया कि इस वर्ष अब तक 11 इनामी बदमाशों समेत 180 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बचे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों और मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी नेटवर्क बढ़ाने, राइडर, ईआरवी और पीसीआर को अलर्ट रखने तथा नाकेबंदी मजबूत करने पर जोर दिया गया। गन कल्चर, रंगदारी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभेद्य एप का अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।
एएसपी ने पुराने और लंबित मामलों का प्राथमिकता से निपटारा करने तथा जांच में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा। इसके अलावा फर्जी सरकारी स्टीकर, लाल-नीली बत्ती, बुलेट पटाखा और अवैध सायरन का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा, सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।