{"_id":"6744dc4d50692321f003d324","slug":"police-busy-searching-for-two-accused-of-robbery-in-bullion-shop-rewari-news-c-198-1-rew1001-212022-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सराफा की दुकान में लूट के दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सराफा की दुकान में लूट के दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 26 Nov 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कटला बाजार स्थित कोमल ज्वेलर की दुकान में पिछले दिनों हुई लूट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार तो किया है लेकिन दोनों के कब्जे से नकदी व जेवर नहीं बरामद किए गए। दोनों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि अन्य दो आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
पुलिस गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को घटनास्थल पर ले गई थी। इस दौरान दोनों आरोपी गुरुग्राम के हाजीपुर पातली निवासी वेदपाल उर्फ छोटे और रोहतक के सूर्या नगर निवासी सचिन उर्फ चीनू को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस दोनों को सराफा की दुकान में ले गई थी। इस मामले में अन्य आरोपियों का पता लगाने और लूट का सारा माल बरामद करने के लिए उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण का कहना है कि 11 नवम्बर को बावल के नुनकरण गेट के पास कोमल ज्वेलर की दुकान पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स के बेटे पर फायरिंग कर लूट की वारदात की थी। इस वारदात में ज्वेलर्स के बेटे हितेंद्र को दाएं पैर में गोली लगी थी। पुलिस द्वारा पीड़ित ज्वेलर प्रीतम सिंह की शिकायत पर थाना बावल में मुकदमा नंबर 365 धारा 309(4),109,3(5) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरी अगुवाई में सीआईए की पांच टीमें गठित की गई है। पुलिस टीम ने वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।