{"_id":"5d2a2f2a8ebc3e6cbb2a5043","slug":"police-attack-rewari-news-rtk504589585","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला,
विज्ञापन
रेवाड़ी अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबिश के दौरान हमला कर दिया गया। यही नहीं हमला करने वालों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ा लिया और भाग गए। दबिश देने गए पुलिस कर्मियों की सूचना पर थाने से पहुंचे पुलिस बल ने हमला करने वाले आरोपी नरसिंहपुर गढ़ी निवासी शशिभूषण को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गांव नरसिंहपुर गढ़ी निवासी शशी भूषण के खिलाफ एक मामले में न्यायाधीश मोहित अग्रवाल की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। अदालत ने सेक्टर-3 चौकी पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। सेक्टर-3 चौकी में तैनात एसची कपूर सिंह और एसपीओ बिरेन्द्र कुमार आरोपी को पकड़ने के लिए शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसके गांव नरसिंहपुर गढ़ी पहुंचे। आरोपी गांव में ही कुछ लोगों के साथ बैठ कर ताश खेल रहा था। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा उसने शोर मचा दिया। इस दौरान उसके साथी अजय, भरत, योगेश और अन्य आ गए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी शशिभूषण को छुड़ा लिया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बीच सूचना पाकर गांव के बाहर पहले से ही तैनात पुलिस की पीसीआर भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ दोबारा मारपीट की तथा फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी शशीभूषण को काबू कर लिया। बावल थाना पुलिस ने एसची कपूर सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश दे रही है।
- नीरज कुमार, एसएचओ बावल