{"_id":"68e6af25bfa11c1fdf0a4d8e","slug":"police-arrested-the-second-accused-in-the-bike-theft-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-227135-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव अलावलपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने चोरी हुई बाइक के साथ पहले आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव दुल्हेड़ा कलां निवासी प्रदीप कुमार ने 16 अगस्त को पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को उन्होंने अपनी बाइक को जोनियावास सर्विस रोड पर खड़ी की थी जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने गांव भटसाना निवासी पवन कुमार को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। पवन कुमार से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने चोरी की गई बाइक चार हजार रुपये में रवि नामक युवक से खरीदी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने रवि को पकड़ने के लिए अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।