फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police arrested five accused within one and a half hours of the kidnapping.

Rewari News: अपहरण के डेढ़ घंटे के अंदर पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five accused within one and a half hours of the kidnapping.
फोटो संख्या:75​ शहर थाना  पुलिस की गिरफ्त में आरोपी--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने की वारदात को महज डेढ़ घंटे में सुलझाते हुए दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पाथेड़ा निवासी दीपक व हिमांशु, गांव भगड़ाना निवासी संदीप, गांव मालड़ा सराय निवासी विनोद और गांव देवास निवासी अनिल हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शनिवार सुबह करीब 9 बजे देवीलाल कॉलोनी स्थित अपने प्लॉट पर मौजूद थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो में सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद गाड़ी में डालकर उनको गांव भड़फ बणी की ओर ले जाया गया। वहां भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे पैसों के लेन-देन को लेकर दबाव बनाया और धमकियां भी दीं। बाद में आरोपी उसे उसके घर ले गए, जहां से कुछ कागजात लेने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों के पीछे लगी पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अनिल व पीड़ित प्रदीप के बीच पैसों का लेन-देन था जिसके चलते यह वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम नारनौल से अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया और तुरंत नाकाबंदी कर दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि प्रदीप के साथ पहले उसके प्लॉट पर मारपीट की गई और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर ले जाया गया। आरोपियों ने पीड़ित की स्विफ्ट गाड़ी को भी साथ ले लिया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर पांचों आरोपियों को काबू कर लिया और दोनों गाड़ियां बरामद कर लीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अनिल और पीड़ित के बीच पहले से पैसों का लेन-देन था, जबकि अन्य आरोपी उसके जानकार हैं जो वारदात में शामिल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

फोटो संख्या:75 शहर थाना  पुलिस की गिरफ्त में आरोपी--स्रोत- पुलिस

फोटो संख्या:75 शहर थाना  पुलिस की गिरफ्त में आरोपी--स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed