फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police arrested 2 accused in Fraud case at Rewari

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, ठगों ने एक शख्स को लगाई थी ₹5.38 लाख की चप्त

Wed, 30 Apr 2025 10:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 10:11 PM IST
सार

साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के हैं। दोनों आरोरपियों ने 5.38 लाख रुपये की ठगी को शिकार दिया था। 

विज्ञापन
police arrested 2 accused in Fraud case at Rewari
साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर थाना पुलिस ने टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र व मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला नागौर के गांव खिमसर निवासी जितेन्द्र का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। वीरपाल के खाते से करीब 5 लाख 38 हजार 399 रुपये की राशि जितेन्द्र के खाते में गई थी। 
विज्ञापन


भूराराम ने जितेन्द्र से बैंक खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आरोपी जितेन्द्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आरोपी भूराराम को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

घर बैठे पैसे कमाने का ठगों ने दिया था लालच
दरअसल, गांव मैलावास निवासी वीरपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि बीते 14 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर घर बैठे पैसे कमाने का एक मैसेज आया था, जिसमें एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था। इसके बाद टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक को क्लिक करते हुए वह ग्रुप से जुड़ गया। शुरुआत में आरोपियों ने उससे 16 हजार रुपये डलवाने के बाद 42 हजार रुपये वापस कर दिए। 

आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 20 हजार 968 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा करवाने को कहा गया, इसके बाद उसे ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपियों जितेन्द्र व भूराराम को गिरफ्तार कर लिया।
साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के हैं। दोनों आरोरपियों ने 5.38 लाख रुपये की ठगी को शिकार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed