{"_id":"685d8d463721da8249000db5","slug":"police-and-theatre-artists-created-awareness-against-drug-addiction-rewari-news-c-198-1-rew1001-221670-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस और रंगकर्मियों ने नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस और रंगकर्मियों ने नशे के खिलाफ किया जागरूक
Thu, 26 Jun 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 7रेलवे स्टेशन पर लोगों को नशे के बचाव बारे जागरूक करते पुलिस व रंगकर्मी। स्रोत : पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर वीरवार को जिला पुलिस और रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में शाकुंतलम संगीत व नाट्य संस्था की ओर से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव जौनावास, भटसाना, बनीपुर, बीकानेर, परखोतमपुर, खेड़ा आलमपुर, आईटीआई कुंड, आईटीआई बेरली कला, आईटीआई सहारनवास, अमंगनी सोसाइटी में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोति किया।
बीएमजी मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के जरिये 4 हजार लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। शाकुंतलम संगीत व नाट्य संस्था की ओर से आमजन को नशे के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे में बताया गया।
विज्ञापन
युवाओं व आमजन को नशे से दूर रहने, शिक्षा व खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया गया है।