{"_id":"66da1354d1e8708518007384","slug":"police-and-army-personnel-took-out-flag-march-rewari-news-c-198-1-rew1001-208982-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस व सेना के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस व सेना के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
Fri, 06 Sep 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 19रेवाड़ी। बावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व सेना के जवान। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने बाल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक लाजपत द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस व आरपीएफ के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च बावल रेलवे पुल से शुरू करके छोटू राम चौक, अंबेडकर चौक, भगतराम चौक होते हुए कस्बा बावल एरिया में निकाला गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।