{"_id":"69a6ec6ac5b38bc57c0719b1","slug":"poets-enthralled-the-audience-with-their-creations-rewari-news-c-198-1-rew1001-234529-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को किया लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को किया लोटपोट
Wed, 04 Mar 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुष्प बरसाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन हुआ। करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक चले सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को लोटपोट कर दिया। विधायक लक्ष्मण यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भजन व गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विधायक लक्ष्मण यादव का फूलमालाओं, बुक्के व स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया व होली की शुभकामनाएं दी। विधायक गुलाब की पंखुडियां लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता के पास पहुंचे तथा उन पर पुष्प वर्षा कर होली खेली।
भाजपा नेता सत्यदेव यादव के मंच संचालन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अनेकों गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया था जिसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की है।