{"_id":"65b17971b057903f46089d74","slug":"pm-modi-will-dedicate-electrification-double-line-section-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-200005-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएम मोदी विद्युतीकरण डबल लाइन सेक्शन आज करेंगे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएम मोदी विद्युतीकरण डबल लाइन सेक्शन आज करेंगे समर्पित
Thu, 25 Jan 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीरवार को दोपहर 12:30 बजे उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के मध्य निर्मित विद्युतीकृत डबल लाइन सेक्शन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इस अवसर पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल की भी उपस्थिति रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल हरियाणा में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्तमान में हरियाणा में 35,993 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 1,052 रेल संबंधित कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे की ओर से वर्ष 2023-24 के बजट में हरियाणा को 2,247 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन प्रदान किया गया है।