{"_id":"66f32e04ba64c1b5930e3647","slug":"players-of-rao-nihal-singh-school-captured-the-jamana-overall-trophy-rewari-news-c-198-1-rew1001-209757-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राव निहाल सिंह स्कूल के खिलाड़ियों ने जमाना ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राव निहाल सिंह स्कूल के खिलाड़ियों ने जमाना ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा
Wed, 25 Sep 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 दड़ौली स्थित राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली के खेल मैदान पर हुई। इसमें 25 पदक जीतकर राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन राय सिंह यादव ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग में ऊंची कूद में कोमल (रामगढ़) ने स्वर्ण पदक और 800 मीटर दौड़ में दीपिका (बाबडोली) ने रजत पदक जीता। 4x100 मीटर रिले रेस में नैंसी (बाबडोली), दीपिका (बाबडोली), तमन्ना (बालधन खुर्द), कोमल (रामगढ़) और मेघा (बालधन कलां) ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 आयु वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में पायल (बेरली खुर्द) ने कांस्य पदक हासिल किया। नैंसी (नांगल पठानी), तन्वी (फतेहपुरी), दीपिका(कंवाली), महक (कोहारड़) और राधिका (सुरेहली) ने 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। 4x400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में गर्विता (खुशपुरा) ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इशिका (फतेहपुरी) ने लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। 4x100 मीटर रिले दौड़ में इशिका (फतेहपुरी), मधु (बिहारीपुर), मान्यता (बाबडोली), हिमांशी (खुशपुरा), मोनीषा (बाबडोली) ने रजत पदक हासिल किया।