फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Players honored on Major Dhyan Chand's birth anniversary

Rewari News: मेजर ध्यानचंद जयंती पर खिलाड़ी सम्मानित

Fri, 29 Aug 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Players honored on Major Dhyan Chand's birth anniversary
फोटो : 4 सीहा स्कूल में खिलाड़ियों को सम्मानित करते सरपंच, प्राचार्य एवं स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीहा स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेजर ध्यानचंद खेल क्लब और शिवालिक सदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में गांव की सरपंच सरिता यादव मुख्य अतिथि रही और अध्यक्षता का विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष प्राध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की दोनों खेल नर्सरी से जुड़े विद्यार्थियों ने खंड और जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की जूनियर और सीनियर कबड्डी टीम खंड स्तर पर विजेता रही और जिलास्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा करीब एक दर्जन बच्चों ने एथलेटिक्स में खंड व जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सरपंच सरिता यादव ने सभी खिलाड़ियों व कोच संदीप कुमार व टीम प्रभारी नरेश कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नए शैक्षणिक सत्र में सीहा स्कूल ने खेलों के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, कला उत्सव, रोल प्ले, समूह नृत्य व हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है जिसके लिए सरपंच व प्राचार्य ने विद्यालय के स्टाफ, कोच व सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed