फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Plant owner defrauded of Rs 3.68 lakh by his own two drivers

Rewari News: प्लांट के मालिक को उसके ही दो चालकों ने लगाया 3.68 लाख रुपये का चूना

Fri, 08 Sep 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Plant owner defrauded of Rs 3.68 lakh by his own two drivers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सप्लायर एंड स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक को उसके दो कार चालकों ने टोल टैक्स के टैग का लिंक नंबर बदलकर 3.68 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

यादव सप्लायर्स एंड स्क्रीनिंग प्लांट जयसिंहपुर खेड़ा के पार्टनर संदीप कुमार ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने 6 जुलाई से अभी तक टोल टैक्स के रूप में गाड़ियों के टैग से कटे रुपयों का विश्लेषण किया। इस दौरान पता चला कि तीन गाड़ियों के 3,68,467 रुपये का डीजल टैग से तीन गाड़ियों में डलवाया गया है। चालक सुनील और निवेश ने टैग बदलवाने के लिए उनसे ओटीपी नंबर मांगे थे। बाद में टैग का लिंक नंबर बदलकर दोनों ने चूना लगाना शुरू कर दिया। उनका वह नंबर अभी तक चल रहा है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed