फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Placement drive conducted in the university, 10 students selected

Rewari News: विश्वविद्यालय में चलाई गई प्लेसमेंट ड्राइव, 10 विद्यार्थी चयनित

Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Placement drive conducted in the university, 10 students selected
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अभियान के दौरान बैठे शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट इकाई की तरफ से विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया गया। इसमें क्यू-स्पाइडर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलूरू के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

क्यू-स्पाइडर बंगलूरू की तरफ से प्लेसमेंट इकाई की संयोजक हर्षिता विद्यार्थियों के साक्षात्कार के लिए आई। विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रोफेसर रविंद्र और प्रोफेसर सत्येंद्र बल ने हर्षिता का स्वागत किया।
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया में प्लेसमेंट के लिए लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित हुए जिनमें से 10 विद्यार्थियों सीएससी विभाग से भवेंद्र प्रताप, शिवानी, खुशी, एमएससी विद कंप्यूटर साइंस से आकाश कुमार, तमन्ना यादव, तन्नू, बीटेक से तानिया दहिया एवं एमसीए से हिमांशु यादव, मानसी यादव एवं हर्षवर्धन)का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर रविंद्र ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को देखते हुए उनका चयन किया गया है। प्रोफेसर सत्येंद्र बल ने बताया कि सभी शिक्षक विद्यार्थियों को उच्चतम शिक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के शिक्षक गण सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed