फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pink Buses are not regularised in Rewari

पांच दिन बाद भी पिंक बसों का नहीं हो पा रहा नियमित संचालन

Thu, 12 Mar 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pink Buses are not regularised in Rewari
बावल चौक पर पिंक बस से उतरते लोग। - फोटो : Rewari
राज्य परिवहन की ओर से रेवाड़ी डिपो को छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए मिली 9 पिंक बसों का अभी तक नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। विभाग अभी तक यह भी तय नहीं कर पाया है कि इन बसों को केवल छात्राओं के लिए ही चलाया जाएगा या फिर ये बसें सामान्य लोगों के सफर को सुगम बनाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इन बसों के संचालन के लिए न ही तो रूट तय किया गया है और न ही टाइम टेबल का निर्धारण किया गया है। आलम यह है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमर्जी से इन बसों का संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं इन बसों का संचालन जरनल बसों के रूप में किया जा रहा है, जिसमें महिला-पुरुष व छात्राएं सभी वर्गों के यात्री इन बसों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर संचालन का किया था दावा:
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने रेवाड़ी डिपो से अधिकारियों की उपस्थिति में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू करवाया गया था। उस समय विभाग द्वारा इन महिला स्पेशल बसों का संचालन रेवाड़ी से लुहाना, धवाना, खंडोडा, कुंड, बावल, रामगढ़, आईजीयू मीरपुर, महिला कालेज सेक्टर 18 आदि रूटों पर संचालन का दावा किया गया था। लेकिन अभी इनमें से अधिकांश रूटों पर संचालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज टाइम में छात्राओं को हो रही हैं उपलब्ध : जीएम
राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो के जीएम नवीन कुमार भारद्वाज ने बताया कि स्कूल एवं कालेज के समय छात्राओं के लिए बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है। जिन रूटों पर महिलाओं की संख्या कम है तो ऐसी स्थिति में जनरल उपयोग किया जाएगा। शीघ्र ही इन बसों का रूट तैयार किया जाएगा, जिसके बाद नियमित समय पर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed