फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Picture of Solarahi and Bada Talab will be reduced from Rs 9 crore: Rao Inderjit

9 करोड़ रुपये से संवरेगी सोलाराही व बड़ा तालाब की तस्वीर : राव इंद्रजीत

Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Picture of Solarahi and Bada Talab will be reduced from Rs 9 crore: Rao Inderjit
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक तालाबों की सूरत अब बदलने जा रही है। शहर के ऐतिहासिक सोलाराही व बड़ा तालाब के सुंदरीकरण की योजना को मंजूरी दे दी गई है। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से शहर के इन ऐतिहासिक तालाबों की तस्वीर बदलने के साथ ही पानी संचयन की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा। हरियाणा पांड अथॉरिटी ने शहर के दोनों तालाबों की योजनाओं को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि पिछले वर्षों से वे शहर के इन ऐतिहासिक तालाबों के सुंदरीकरण की योजना को लेकर प्रयासरत थे। अनेक बैठकों में उन्होंने अधिकारियों से योजना के संबंध में जवाब तलब भी किया था। अधिकारियों की ओर से इस योजना का खाका तैयार कर चंडीगढ़ भेज दिया गया था, जो काफी समय से लंबित था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने हरियाणा पांड अथॉरिटी के अधिकारियों से बातचीत की और योजना को हरी झंडी देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व योजना को लेकर पुरातत्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के बीच बातें चल रही थी, जो कि सिरे नहीं चढ़ पा रही थी। उन्होंने बताया कि शहर में जल संचयन व पर्यटन के लिए ऐतिहासिक इन तालाबों के विवाद को दूर करते हुए हरियाणा पांड अथॉरिटी को इन दोनों तद्मलाब सोलाराही व बड़ा तलाब के सुंदरीकरण के लिए योजनाओं को भेजा गया। अथॉरिटी ने इन ऐतिहासिक तालाबों की योजनाओं के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। योजना में आने वाले दिनों में सुंदरीकरण के पश्चात वर्षा के दौरान इन तालाबों में पानी भरने और जल संचयन करने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी के ऐतिहासिक तालाबों की सूरत सुधारने में इस योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। राव ने कहा कि शहर के इन ऐतिहासिक तालाबों को पर्यटन के तौर पर भी विकसित किया जाएगा ताकि शहरवासियों के साथ-साथ, नई पीढ़ी व पर्यटकों को इन ऐतिहासिक तालाबों से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed