फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Physical counseling will be held in graduation till 16th August, late fee will be charged from 17th.

Rewari News: स्नातक में 16 अगस्त तक होगी फिजिकल काउंसिलिंग, 17 से लगेगी लेट फीस

Sun, 11 Aug 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Physical counseling will be held in graduation till 16th August, late fee will be charged from 17th.
रेवाड़ी। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट और ओपन काउंसिलिंग होने के बाद भी ज्यादातर विषयों में 50 फीसदी सीटें रिक्त हैं। आर्ट संकाय में कुछ स्थिति ठीक है, लेकिन अन्य की हालत खराब है। फिलहाल 16 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसमें 100 रुपये लेट फीस लगेगी। 17 से 24 अगस्त तक हर दिन के हिसाब से लेट फीस लगेगी।
विज्ञापन


जिले के 11 सरकारी कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष में कुल 3360 सीटों के मुकाबले में 2 हजार सीटें भी नहीं भरी जा सकीं। इसी तरह बीकॉम में 1080 सीटों पर लगभग 500 और बीएससी फिजिकल साइंस में 940 सीटों के मुकाबले में केवल 550 सीटें ही भरी जा सकी है। कई कॉलेजों में तो ऐसी स्थिति है कि बीकॉम और बीएससी फिजिकल साइंस में आधी भी सीट नहीं भरी गई। नए कॉलेजों व ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में भी दाखिले की स्थिति गड़बड़ा रही है। वहां बीए में ही ज्यादा आवेदन हुए हैं। हालांकि दो कॉलेजों में बीसीए की भी पढ़ाई होती है, उनमें 95 फीसदी सीट भर चुकी है।
विज्ञापन


अब दाखिले में हालत खराब रही तो डायरेक्टर हायर एजुकेशन हरियाणा की ओर से फिर से स्नातक में दाखिले के लिए पोर्टल ओपन किया गया। इस अवधि में नए आवेदन करने के साथ ही जिन्होंने पहले आवेदन किया है, लेकिन दाखिला नहीं लिया वे भी इस फिजिकल खराब में भाग ले सकेंगे। अब दाखिले के लिए विद्यार्थियों को लेट फीस भी देनी होगी। पिछले वर्ष भी दाखिले की स्थिति चिंताजनक थी, जिस कारण बार-बार तारीख बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

वर्जन

स्नातक में दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट के बाद ओपन काउंसिलिंग की गई है। जल्द ही रिक्त सीटें भर ली जाएंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा पोर्टल भी खोल दिया है। विद्यार्थियों को दाखिले में कोई परेशानी न हो, जिसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।- डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed