फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Phulera-Rewari train will remain canceled on January 4

Rewari News: फुलेरा-रेवाड़ी रेलगाड़ी 4 जनवरी को रहेगी रद्द

Mon, 01 Jan 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Phulera-Rewari train will remain canceled on January 4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे की ओर से जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेलखंड के बीच अटेली यार्ड में 4 जनवरी को समपार फाटक संख्या-30 पर एलएचएस बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में 4 जनवरी को फुलेरा-रेवाड़ी रेल गाड़ी रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 4 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा जो 4 जनवरी को फुलेरा से प्रस्थान करेगी वह नारनौल तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा नारनौल-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी-मदार रेलसेवा 4 जनवरी को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी के स्थान पर नारनौल स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-नारनौल स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो 4 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 4 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा खाटुवास स्टेशन पर 01 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा जो 4 जनवरी को ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निजामपुर स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed