{"_id":"681a59a344ab0777480880f6","slug":"phc-building-and-employee-housing-will-be-constructed-in-masani-rewari-news-c-198-1-rew1001-219046-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी में पीएचसी भवन और कर्मचारी आवास का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी में पीएचसी भवन और कर्मचारी आवास का होगा निर्माण
Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। गांव मसानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग का रूका हुआ का
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्वास्थ्य निदेशालय ने मसानी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए आधुनिक भवन और कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 6 करोड़ 4 लाख 17 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस धनराशि से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
पीएचसी भवन और कर्मचारियों का आवास बनने के बाद चिकित्सा सेवा बेहतर होगी। मसानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन वर्ष 2011 से एक किराये के भवन में किया जा रहा है। इस अस्थायी व्यवस्था के कारण मरीजों और चिकित्साकर्मियों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों, सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने पीएचसी के लिए भवन का निर्माण कराने की मांग की थी। उनकी यह मांग अब हरियाणा सरकार के ताजा फैसले के साथ पूरी होने जा रही है।
नया पीएचसी भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें आपातकालीन चिकित्सा, प्रसव सुविधा, टीकाकरण और सामान्य बीमारियों के इलाज की व्यवस्था होगी। स्टाफ आवास की सुविधा होने से चिकित्सक और कर्मचारी गांव में रहेंगे जिससे मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। निर्माण कार्य की तकनीकी स्वीकृति और वित्त विभाग की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्य शुरू कराएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह भवन न केवल गांव की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बजट के अभाव में ठप पड़ा था कार्य
स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2017 में मसानी में ढाई एकड़ जमीन पर नया पीएचसी भवन का निर्माण कराने के लिए टेंडर जारी किया था। शुरुआती तीन वर्षों तक निर्माण कार्य ठीक-ठाक चला, लेकिन बजट के अभाव के कारण पिछले पांच वर्ष से कार्य पूरी तरह ठप पड़ा था। इस दौरान ग्राम पंचायत मसानी ने स्वास्थ्य विभाग को लगातार पत्राचार के माध्यम से और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मुलाकात कर भवन निर्माण को पूरा करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए। इन प्रयासों के फलस्वरूप अब सरकार ने नई राशि स्वीकृत कर इस अधूरे कार्य को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
वर्जन
पीएचसी भवन और स्टाफ आवास का निर्माण कराने की मांग कई बार की गई थी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपे गए थे। दोनों नेताओं ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए बजट मंजूर कराया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -संजू यादव, सरपंच मसानी