{"_id":"5e9346fa8ebc3e77b5393d2c","slug":"person-who-is-spreading-the-fake-news-of-corone-positive-case-is-arrested-rewari-news-rtk5505732178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तीस पॉजीटिव मामले की अफवाह उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के तीस पॉजीटिव मामले की अफवाह उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसली में कोरोना वायरस से संक्रमित 30 लोगों के पॉजिटिव होने की झूठी जानकारी फेसबुक पर देर रात एक युवक ने शेयर कर दी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ देर में ही झूठ से पर्दा उठते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोसली गांव के हाथीपोता मोहल्ला निवासी नसीब कुमार ने फेसबुक पर ऐसी पोस्ट डाल रखी थी। उसमें कोसली नागरिक अस्पताल में तीस कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होने तथा अस्पताल पर आईटीबीपी की सुरक्षा लगाए जाने की बात कही गई थी। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दे दी। पुलिस ने फेसबुक से जानकारी जुटाने के बाद आरोपी नसीब कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पोस्ट को 1998 लोग देख चुके थे। एसएचओ ने लोगों से कोरोना के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का प्रयोग सतर्कता के साथ करें, जिससे लोगों में गलत संदेश न जाए।