{"_id":"6aea1cc52c28e8802d00c7fa","slug":"permission-granted-to-burst-only-green-firecrackers-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248203-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रीन पटाखों को ही जलाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रीन पटाखों को ही जलाने की अनुमति
Tue, 03 Nov 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। वहीं 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 और रात में 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे की जलाने की अनुमति दी गई है। अस्पतालों, नर्सिंग होम, वृद्धाश्रमों और शिक्षण संस्थानों के 300 मीटर के दायरे में आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है।
एसपी हेमेंद्र मीणा ने एडवाइजरी जारी कर थाना और चौकी प्रभारियों को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि दिवाली से भैया दूज तक का समय सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रहता है। इस दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। मुख्य कस्बों और प्रवेश मार्गों पर नाके स्थापित किए गए हैं।
अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी वाहनों की जांच की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ महिला पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पटाखों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी। केवल एनजीटी अनुमोदित ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। तेज आवाज वाले पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा।
अस्पतालों, नर्सिंग होम, वृद्धाश्रमों और शिक्षण संस्थानों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने की मनाही है। बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई होगी।
एसपी ने नागरिकों से त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9306952004 या हेल्पलाइन 112 पर देने को कहा है।