फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People shivered due to freezing cold, administration issued advisory

Rewari News: गलन भरी ठंड से ठिठुरे लोग, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to freezing cold, administration issued advisory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली जिससे लोग ठिठुरते रहे। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
डीसी राहुल हुड्डा ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचने की अपील की है। कहा कि नागरिक सावधानी बरत कर ठंड लगने से बच सकते हैं। जरूरतमंद लोगों के लिए रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक चार से पांच दिनों में कोहरे की तीव्रता कम होने लगेगी। इसके बाद सुबह और रात में ही कोहरा रहेगा लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से छंट चुका है। अब पहाड़ों से चलने वाली हवा मैदानी इलाकों में आएगी। इससे शीतलहर की स्थिति बनने लगेगी। धूप खिलेगी और रात का तापमान और गिर सकता है। 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन



शीत लहर व ठंड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

शीत-घात से बचने के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र पर नजर रखें ताकि आगामी दिनों में शीत लहर के बारे में जानकारी हो सके। घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहने, दरवाजों तथा खिड़कियों को बंद रखें, जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। डीसी ने बताया कि ठंड व शीत लहर से बचाव के लिए जरूरतमंद व्यक्ति नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों में आश्रय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed