{"_id":"75365856ad0a7b1d83f219240517c514","slug":"people-run-for-unity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एकता दिवस व लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान स्कूली बच्चों व प्रशासनिक अधिकारी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सैनिक स्कूल से लेकर राव तुलाराम स्टेडियम तक हुई इस दौड़ में सभी ने जमकर पसीना बहाया। दक्षिणी रेंज की आई ममता सिंह से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारी रन फॉर यूनिटी के लिए जमकर दौड़ लगाई।
हालांकि रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए आम लोग व अन्य सामाजिक संगठनों में उत्साह नहीं के बराबर देखने को मिला। इस दौड़ को प्रदेश के सहकारिता मंत्री विक्रम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 140 वीं जयंती के अवसर पर पूरे शहर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान शहर के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर स्कूली बच्चों ने दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को समा बांध दिया। इस मौके पर शकुंतलम संगीत एवं नाट्यम संस्था द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने 11 हजार रुपए देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चों के बीच जाकर नाचे आईजी और एसपी
कार्यकर्म के दौरान सुनो जोर से दुनिया वालों......देशभक्ति गीत पर स्टेडियम में मौजूद बच्चों को थिरकता देख आईजी भी अपने कदमों को नहीं रोक पाई तथा बच्चों के बीच जाकर वहीं भी जमकर डांस किया। इसत बीच पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा भी बच्चों के पास जाकर जमकर नाचे। आईजी के जोश को देख विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने आईजी को 101 रुपये का ईनाम देकर उनका उत्साहित किया।
आम लोगों की संख्या दिखी कम
हालांकि रन फॉर यूनिटी के दौरान स्कूली बच्चों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी जहां दौड़ लगाकर लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया वहीं वहीं शहर के आम लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं देखने को मिला। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों की संख्या भी लगभग नहीं के बराबर दिखी।
इस मौके पर बावल के विधायक डॉ. बनवारी लाल, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, एडीसी सुल्तान सिंह घोसवाल, नगराधीश भारत भूषण गोगिया, डीडीपीओ डा. अमरचंद कौशिक, सतीश खोला, धर्मबीर बल्ड़ोदिया, विजयपाल यादव, डॉ. अरविंद यादव, सुनील ग्रोवर, लक्ष्मण सिंह, रतनेश बंसल, डॉ. हरीश, योगेंद्र पालीपाल, महावीर सिंह, सरोज देवी, दीपक मंगला, अशोक मुदगिल, रामोतार कतोपुरी, बिट्टी हांसाका, मास्टर रामपाल, अमित यादव, पूर्ण चंद सहित कॉलेजों व स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे।