फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People of ten villages affected by contaminated water

Rewari News: दूषित पानी से दस गांवों के लोग प्रभावित

Sun, 04 Aug 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
People of ten villages affected by contaminated water
फोटो: 6रेवाड़ी। मसानी बैराज का दौरा करते विधायक चिरंजीव राव। स्रोत: पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। एसटीपी से बिना शोधित फैक्टरियों का दूषित पानी छोड़ने जाने से क्षेत्र के दस गांवों के लोग प्रभावित हैं। इन गांवों के लोग एलर्जी समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं लोग खेती भी नहीं कर पा रहे हैं। विधायक चिरंजीव राव ने शनिवार को मसानी बैराज का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के गांवों के पीड़ित लोगों से मुलाकात की।
पीडितों ने बताया कि उन्होंने हर स्तर पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में जवाहरलाल नेहरू नहर से बैराज को जोड़ा था ताकि यहां नहर का पानी आए और लोगों को लाभ हो। अब इसमें फैक्टरियों का केमिकलयुक्त युक्त पानी बिना शोधित किए एसटीपी से छोड़ा जा रहा है। इससे खलियावास, खरखड़ा, तीतरपुर, मसानी, डूंगरवास, निखरी, भटसाना, निगाणियावास, रसगण, जडथल के लोग परेशान हैं। यहां के लोगों को एलर्जी हो रही है। खेतों में फसल नही हो रही है। बोरवेल का पानी भी दूषित व खतरनाक है। विधायक ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एसटीपी से पानी का सैंपल लिया था जो फेल हुआ था। एसटीपी पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद भी बिना ट्रीट किया पानी मसानी बैराज में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक के साथ सरपंच राजकुमार, धीरज, नरेश, सुखीराम, रतिराम यादव, दयाचंद मसानी, सत्यनारायण, दलीप सिंह, जितेंद्र फदनी, रामनारायण, रमेश, अनिल डुंगरवास, इंद्रजीत, सत्यवान, कपिल निखरी, रोहित खरकडा, यशपाल तीतरपुर, ईश्वर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसानी बैराज नहीं बनाया जा सका पर्यटन स्थल

विधायक चिरंजीव राव ने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के यहां का दौरा कर घोषणा की गई थी कि मसानी बैराज को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। यहां पर नाव चलेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। आज स्थिति यह है कि मसानी बैराज को दूषित पानी का झील बना दिया गया है। कुछ दिन पहले पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की थी। आज तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed