रेवाड़ी। गंगायचा टोल प्लाजा पर किसान नेता दीनबंधु चौधरी सर छोटू राम के 140 वें जन्मदिन पर किसानों द्वारा कवि हरियाणवी हलचल के नेतृत्व में उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी सर छोटू राम के किसानों-मजदूरों के हितों के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। जब सर छोटू राम पंजाब के वजीर थे तो उन्होंने दो लाख पचास हजार एकड़ जमीन वंचित एवं शोषक किसानों को आवंटित कर दी थी। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह, टोल प्लाजा संघर्ष समिति के प्रधान टाइगर जोगिंदर सिंह, समय सिंह, धनखड़ खाप के प्रधान ओमप्रकाश धनखड़, कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह राठी, राकेश, मोहन, अभय सिंह, सतपाल चौधरी, महेन्द्र सिंह, राजपाल, कमल यादव, विपिन आदि किसान मौजूद रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई की ओर से बावल के आंबेडकर पार्क में दीनबंधु चौधरी छोटूूराम की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व छोटूराम चौक पर सभी आगंतुकों ने चौधरी छोटूराम व डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि छोटूराम किसानों व गरीबों के मसीहा थे। सभा को राजस्थान के पूर्व विधायक अमराराम, रणजीत सिंह राजू, सुमेर जेलदार, रामकिशन महलावत, डॉ ओमप्रकाश धनखड़ व समय सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर भीमआर्मी के अलवर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा, नवीन सोहलोत, ईश्वर महलावत, आरपी सिंह, आजाद खान, महाबीर सिंह चोपड़ा, सरजीत महलावत, दीनदयाल सैनी व लेखराम सहित अन्य मौजूद रहे।