{"_id":"619e8b08f5cd4d0edd00866f","slug":"people-of-bjp-jjp-and-rss-should-stay-away-from-marriage-this-message-printed-on-the-card-rewari-news-rtk630807436","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, जेजेपी व आरएसएस के लोग शादी से रहें दूर, कार्ड पर छपवाया यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, जेजेपी व आरएसएस के लोग शादी से रहें दूर, कार्ड पर छपवाया यह संदेश
विज्ञापन
कार्ड का फोटो।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भाजपा, जेजेपी व आरएसएस के लोग शादी से दूर रहें। बाकायदा यह संदेश शादी के कार्ड पर छपवाया गया है। ऐसा लिखवा कर किसान व जाट नेता ने अपनी नाराजगी सरकार, भाजपा, जजपा और आरएसएस के लोगों के खिलाफ प्रदर्शित की है। यह शादी एक नवंबर को झज्जर में होने वाली है। खास बात यह है, नाराजगी इतनी अधिक है कि कार्ड को बाकायदा मंच से दिखाया भी गया है। ऐसा अब तक का पहला मामला है कि कार्ड पर छपवा कर विरोध किया जा रहा है।
बता दें, 3 नए खेती कानूनों के विरोध में शुरू हुआ किसानों का आंदोलन कानून वापसी के बाद भी जारी है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा और जजपा नेताओं का विरोध भी सामने आ रहा है। झज्जर के रहने वाले किसान नेता व जाट महासभा के अध्यक्ष युद्धवीर ने 1 दिसंबर को खुद के परिवार में होने वाली शादी के कार्ड पर प्रोग्राम के साथ ही बाकायदा भाजपा, जजपा और आरएसएस के लोगों से शादी से दूर रहने का संदेश छपवाया है। बुधवार को सर छोटू राम जयंती पर रेवाड़ी के बावल स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचे किसान नेता युद्धवीर सिंह ने इसी कार्ड को मंच पर प्रदर्शित कर भाजपा, जजपा व आरएसएस के विरोध में लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
एक साल से भी ज्यादा समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पंजाब के बाद हरियाणा में ही है और आंदोलन की शुरूआत से ही किसान भाजपा और जजपा के नेताओं का विरोध करते आ रहे हैं। इन्हीं विरोध के चलते कई बार बवाल भी हो चुका है। लेकिन ब्याह के कार्ड पर भाजपा और जेजेपी नेता के विरोध में पंक्ति लिखने का यह पहला मामला है।