फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People in Bawal were informed about welfare schemes.

Rewari News: बावल में लोगों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Sat, 10 Oct 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
People in Bawal were informed about welfare schemes.
नगर पालिका बावल में लगा सेवा सेतु कैंप। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। नगर पालिका बावल में आयोजित सेवा सेतु कैंप में लगे स्टालों पर नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि शिविर के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे लोगों का समय और श्रम बचने के साथ सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता भी बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि शिविर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास और ऋण सुविधा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को पात्रता और आवेदन संबंधी प्रक्रिया समझाई। शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि शनिवार को गांव रोहड़ाई में सेवा सेतु कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र परिवारों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed