फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pension of 5596 elderly and 62 disabled people made through auto mode

Rewari News: ऑटो मोड से 5596 बुजुर्गों व 62 दिव्यांगजनों की पेंशन बनी

Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pension of 5596 elderly and 62 disabled people made through auto mode
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जिले में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 5596 वृद्धों व 62 दिव्यांगजनों की घर बैठे ऑटो मोड से पेंशन बनी है। समाज कल्याण विभाग अधिकारी रेणु बाला ने बताया कि रेवाड़ी के बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 2750 रुपये की राशि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन व दिव्यांग पेंशन के रूप में उनके खातों में भेजी जा रही है। परिवार पहचान पत्र के अनुसार जिनकी उम्र 60 साल हो गई है और जिन दंपती की सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम है, उनका डाटा क्रीड की तरफ से ऑटोमेटिक तरीके से सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट को भेज दिया जाता है। परिवार पहचान पत्र में जैसे ही बुजुर्ग की उम्र 60 वर्ष होती हैं, उसी समय विभाग को क्रीड की ओर से सूचना मिल जाती है। इसके बाद विभाग संबंधित लाभार्थी के पास जाकर उसकी सहमति लेता है, यदि वह सहमति देता है तो उसके बाद पेंशन शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed