फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   pension of 1188 elders made in rewari with family identity card

Rewari News: परिवार पहचान पत्र से रेवाड़ी में बनी 1188 बुजुर्गों की पेंशन

Sat, 01 Apr 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
pension of 1188 elders made in rewari with family identity card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकार की ओर से प्रदेश में लागू किए गए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से रेवाड़ी जिले में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 1188 बुजुर्गों की घर बैठे बिठाए स्वत: ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बन गई है। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी।

डीसी ने बताया वृद्धावस्था पेंशन योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब बुजुर्गों को राहत मिली है। जिले में 1188 पात्र बुजुर्गों की पेंशन पीपीपी के माध्यम से बन चुकी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के 67 हजार 165 बुजुर्गों को प्रत्येक माह 2500 रुपये की राशि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के रूप में उनके खाते में भेजी जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब बुजुर्गों के खाते में अप्रैल की पेंशन 250 रुपये बढ़कर 2750 रुपये आएगी। डीसी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में जैसे ही किसी बुजुर्ग की उम्र 60 वर्ष होती है, उसी समय विभाग को क्रीड की ओर से सूची मिल जाती है। इसके बाद विभाग संबंधित लाभार्थी के पास जाकर उसकी सहमति लेता है, यदि वह सहमति देता है तो उसके बाद पेंशन शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed