फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pay special attention to the quality and nutritional content of mid-day meals: DC

मिड-डे मील की गुणवत्ता व पोषक तत्वों पर विशेष ध्यान दें : डीसी

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to the quality and nutritional content of mid-day meals: DC
रेवाड़ी। उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक कर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मिड-डे मील की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक मीणा ने पीएम पोषण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और तय मेन्यू का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। समग्र शिक्षा के तहत जिलाधिकारी ने निपुण भारत मिशन, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, विद्यालय भवनों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों तथा सकल नामांकन अनुपात की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को आरटीई के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा निपुण भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करने को कहा।

विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत कार्यों और सुविधाओं को शीघ्र सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने, प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed