फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patwari Post Vacant in Biharipur; DRO Ordered to Resolve the Issue

Rewari News: बिहारीपुर में पटवारी पद खाली, डीआरओ को समाधान के आदेश

Fri, 17 Apr 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Patwari Post Vacant in Biharipur; DRO Ordered to Resolve the Issue
समाधान शिविर में लोगों की ​​शिकायतों की निवारण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने यादव नगर में सीवरेज ओवरफ्लो होने की शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निवारण करने के निर्देश दिए। बिहारीपुर गांव में पटवारी का पद खाली होने की शिकायत पर डीआरओ को समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव चांदपुर की ढाणी में नाले का पानी सड़क पर जमा होने की शिकायत पर डीडीपीओ को समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। गांव लिसाना में अवैध रूप से रास्ता बनाने की शिकायत पर बीडीपीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव काकोड़िया में जोहड़ में नहर का पानी भरवाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का हल करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा फैमिली आईडी, पेंशन व पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed