फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patients with vomiting, diarrhea and abdominal pain increased in hospitals due to heat

गर्मी से अस्पतालों में बढ़े उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीज

Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Patients with vomiting, diarrhea and abdominal pain increased in hospitals due to heat
नागरिक अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से लेकर उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। ओपीडी में ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार संख्या अधिक है। सोमवार को अस्पताल की कुल ओपीडी की संख्या 1400 के करीब पहुंच गई। इसमें डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या 350 तक पहुुंच गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस बार गर्मी भी जल्दी शुरू हो गई है, जिस कारण यह वृद्धि दिख रही है। डिहाइड्रेशन की समस्या वाले मरीज इमरजेंसी में भी सामने आए हैं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलित होने पर दस्त और रक्तचाप के कम होने की समस्या मरीजों में देखने को मिल रही है। इनमें ज्यादातर ऐसे मरीज हैं, जो दिनभर बाहर धूप में रहकर काम करते हैं। कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए गर्मी में पैदल चलते हैं। ऐसे लोगों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है।
विज्ञापन

----------------
मांसपेशियों में ऐंठन की भी शिकायत
डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण कमजोरी महसूस होने, मांसपेशियों में ऐंठन, पेट खराब होने के मामलों में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। यह सभी समस्याएं गर्म हवाओं के चलने के कारण हुई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोविड के कारण समय-समय पर लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर कम निकलते थे। इसलिए इनके मामले कम आए थे। इस वर्ष हालात सामान्य होने के बाद लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकल रहे हैं। साथ ही पिछले वर्षों की तुलना में लू पहले से चलना भी एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बच्चों पर दें विशेष ध्यान
अरोड़ा अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लतेश अरोड़ा का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वाले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
--------------
सिग्नस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि धूप और गर्मी में काम करने वाले और घूमने वाले सावधानी बरतें। लोग तेज धूप में बाहर जाने से बचें। नंगे बदन और धूप में न निकलें। घर से बाहर निकले तो ढीले कपड़े पहनकर निकलें। ताकि शरीर को हवा मिलती रहे। ज्यादा टाइट और गहरे रंग के कपड़े कतई न पहनें। साथ ही सूती कपड़े ज्यादा पहने जो पसीने को आसानी से सोख लेते हैं। ज्यादा देर भूखे रहने से बचें और खाली पेट घर से न निकले। साथ ही तेज गर्मी से आकर एक दम से फ्रिज आदि का ठंडा पानी न पीएं। धूप से बचने के लिए चश्मा एवं टोपी पहनकर बाहर जाएं। साथ ही चेहरे को कपड़े से ढक कर रखें।

-------------
गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से बचें लोग
पुष्पांजलि अस्पताल के डायरेक्टर श्रेयांश यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में मसालेदार खाना न खाएं। साथ ही तला हुआ खाना भी खाने से बचना चाहिए। कैफीन वाली चीजों का सेवन न करें। इससे डिहाइड्रेशन बढ़ता है। चाय और कॉफी का इस्तेमाल गर्मियों में करने से बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए ऐसा खाना खाने से बचें। गर्मियों में आइसक्रीम खाने से लोगों को बचना चाहिए। आइसक्रीम की तासीर ठंडी की जगह गर्म होती है, जो शरीर को ठंडा करने की जगह पर गर्म करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed