{"_id":"6aca96bfa5a6c0c750016e49","slug":"passengers-inconvenienced-as-20-trains-on-the-delhi-route-are-cancelled-rewari-news-c-198-1-rew1001-246962-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली रूट की 20 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली रूट की 20 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी
Sun, 11 Oct 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को रेवाड़ी से दिल्ली रूट पर चलने वाली 20 ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने की जानकारी मिलने पर लौटना पड़ा।
रेलवे की ओर से ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी, लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण कई यात्री स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेनें रद्द रहने से शनिवार को दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को दूसरे साधनों से दिल्ली जाने के विकल्प तलाशने पड़े, जबकि कई लोग स्टेशन से वापस लौट गए।
रेवाड़ी शहर के निवासी यात्री राजेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन रद्द है। इसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं, यात्री विकास ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से दिल्ली जाना था। वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण उनकी यात्रा प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर बसों के फेरे सामान्य, धौला कुआं तक सीधी सेवा
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते ट्रेनों के रद रहने से जहां रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रहा। रेवाड़ी से दिल्ली के धौला कुआं तक बसें चलती रहीं और बसों के फेरों में कोई कटौती नहीं की गई। यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का विकल्प उपलब्ध रहा। धौला कुआं तक बस सेवा सुचारु रहने से यात्रियों को राहत मिली।