{"_id":"69a32f54b9334daba90fe4b4","slug":"participation-of-women-in-science-is-essential-for-the-progress-of-society-dayawati-rewari-news-c-198-1-fth1001-234347-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी समाज की प्रगति के लिए जरूरी : दयावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी समाज की प्रगति के लिए जरूरी : दयावती
Sat, 28 Feb 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं विकसित भारत में योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी मिली। महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने कहा कि विज्ञान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुस्कान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की मेघा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से बधाई दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विज्ञान में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर विज्ञान विभाग के डॉ. मनु कुमार, डॉ. कविता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुशीला, डॉ. भारत सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।