{"_id":"6b0c4d0fd00a1332a7021e70","slug":"participated-in-the-nmms-examination-attendance-stood-at-rewari-news-c-198-1-fth1001-249496-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएमएमएस परीक्षा में 2115 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 81.91 प्रतिशत रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएमएमएस परीक्षा में 2115 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 81.91 प्रतिशत रही उपस्थिति
विज्ञापन
भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थी अपना अनुक्
रेवाड़ी। जिले में रविवार को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा नौ केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 2582 विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 2115 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 467 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 81.91 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चली। इसमें विद्यार्थियों की तर्क शक्ति, समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता का आकलन किया गया। परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। सभी प्रश्नों के चार विकल्प दिए गए थे। प्रश्नपत्र में विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल थे।
बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से वर्ष 2008 में राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति की केंद्र स्तर पर शुरुआत की गई थी। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सालाना 12 हजार रुपये की राशि प्रदान कर इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
परीक्षा केंद्र-- कुल विद्यार्थी-- उपस्थित-- अनुपस्थित
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 312-- 274-- 38
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-1)-- 312-- 265-- 47
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-2)-- 311-- 256-- 55
हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 240-- 185-- 55
जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-1)-- 312-- 252-- 60
जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-2)-- 312-- 265-- 47
जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 312-- 255-- 57
सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-- 311-- 240-- 71
राव बहादुर सिंह हाई स्कूल-- 160-- 123-- 37
कुल-- 2582-- 2115-- 467
वर्जन :
एनएमएमएस परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 2582 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2115 उपस्थित रहे। परीक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
विज्ञापन
-अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से वर्ष 2008 में राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति की केंद्र स्तर पर शुरुआत की गई थी। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सालाना 12 हजार रुपये की राशि प्रदान कर इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-1)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-2)
हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-1)
जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्र-2)
जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
राव बहादुर सिंह हाई स्कूल
कुल